उत्तराखंड का इतिहास History of uttarakhand


उत्तराखण्ड या उत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है। २००० और २००६ के बीच यह उत्तरांचल के रूप में जाना जाता था, ९ नवंबर २००० को उत्तराखंड भारत गणराज्य के २७ वें राज्य के रूप मे अस्तित्व मे आया। राज्य का निर्माण कई वर्ष के आन्दोलन के पश्चात हुआ। इस प्रान्त में वैदिक संस्कृति के कुछ सबसे महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं।उत्तराखंड की सीमाऐं उत्तर मे तिब्बत और पूर्व मे नेपाल से मिलती हैं तथा पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण मे उत्तर प्रदेश(अपने गठन से पहले यानि कि सन २००० से पहले यह उत्तर प्रदेश का एक हिस्सा था) इसके पडो़सी हैं। पारंपरिक हिंदू ग्रंथों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखंड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत मे उत्तराखंड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है।जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान मे रखते हुये उत्तराखंड के नाम आधिकारिक तौर पर उत्तरांचल से बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। देहरादून उत्तराखंड की अंतिम राजधानी होने के साथ इस क्षेत्र में सबसे बड़ा शहर है। गैरसन नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते युये भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थायी राजधानी बनी हुई है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है।राज्य सरकार ने हाल मे हस्तशिल्प और हथकरघा को बढा़वा देने के लिये कुछ पहल की हैं साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए आकर्षण कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य मे कुछ विवादास्पद बडी़ बांध परियोजनाओं भी हैं जिनकी पूरे देश में अक्सर आलोचना की जाती है, जैसे कि भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बांध परियोजना। यह परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गयी थी और अब ये अपने निर्माण के अन्तिम चरण मे है। उत्तराखंड चिपको आंदोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है।क्षेत्रफल-५३,८४३ वर्ग किलोमीटरजनसंख्या- कुल ८४,८०,०००पुरुष - ४३,१७,०००, स्त्री - ४१,६३,०००अनुसूचित जनजाति - २,१९,००० अनुसूचित जाति - १२,३२,०००ज़िलों की संख्या - १३गाँवों की संख्या-१६,६०६ विद्युतिकृत गाँव १२,५१९यातायात - सड़कें - १,७७२ किलोमीटरकृषियोग्य भूमि- ७,८४,००० हेक्टेयरजंगल- २३,९८९ वर्गकिलोमीटरऔसत वर्षा- १०७९ मिलीमीटरप्रतिव्यक्ति आय- १२,००० रुपएविधानसभा सीटें- ७०, लोकसभा की सीटें- ५, राज्यसभा की सीटें - ३

No comments: