बस नदी में गिरी : २० मरे
देहरादून, ३१ जुलाई । उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरूवार को एक भीषण दुर्घटना में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के ६० मीटर ऊंचाई से अलकनंदा नदी में गिर जाने से २० यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि छह घायल हो गए। बस में सवार १२ यात्री लापता हैं। चमोली के उप जिलाधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि बिरही क्षेत्र में पीपल कोठी के पास ६० मीटर की ऊंचाई से बस अलकनंदा नदी में जा गिरी। बस में कुल ३८ यात्री सवार थे जो बद्रीनाथ से दर्शन कर चमोली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि २० शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि आशंका है कि १२ यात्री या तो नदी की गहराई में चले गए हैं या बह गए हैं। यात्रियों के शव निकालने के लिए नदी में जाल डाला गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment