CHANGE IN ADMNISTRATION
शासन ने पांच आईएएस और डेढ़ दर्जन पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। देहरादून के सीडीओ बीबीआर पुरुषोत्तम को उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। चमोली के सीडीओ केके निराला को इसी पद पर देहरादून भेजा गया है। टिहरी के सीडीओ पंकज पांडे को इसी पद पर पौड़ी, पौड़ी से एएस मुरुगेशन को टिहरी सीडीओ के पद पर भेजा गया है। प्रतीक्षारत सतीश बड़ोनी को फिर से चमोली का सीडीओ बना दिया गया है। उत्तरकाशी के डीएम आर.मीनाक्षी सुंदरम को शासन में अपर सचिव बनाया गया है। हरिद्वार के डीएम आनंद बर्धन को कुंभ मेलाधिकारी के साथ ही हरिद्वार विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। फिलहाल हरिद्वार डीएम का कार्यभार भी उन्हीं के पास रहेगा। डोईवाला शुगर मिल के ईडी विजय चंद को अल्मोड़ा में बतौर एडीएम भेजा गया है। अल्मोड़ा के एडीएम जेके पंत को डोईवाला शुगर मिल में ईडी के साथ ही मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव का भी दायित्व दिया गया है। उमेश कबड़वाल के पास अब केवल देहरादून के एडीएम (ई) का ही कार्यभार रह गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment