CM HOUSE COST : 16 CRORE

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से नया सरकारी आवास बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री भुवनचन्द्र खंडूरी ने आज यहां नए आवास का शिलान्यास किया।इस भवन के साथ ही जनता मिलन हॉल, सिक्योरिटी ब्लॉक और श्रेणी एक के चार तथा श्रेणी दो के आठ आवासों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।इन सभी का निर्माणकार्य 25 अक्टूबर 2009 तक पूरा किया जाने का लक्ष्य इन भवनों का निमार्ण देहरादून के वास्तुविद द्वारा तैयार डिजायन से गुडगांव हरियाणा की फर्म द्वारा लोकनिर्माण विभाग उत्तराखंड की देख-रेख में किया जा रहा है।खंडूरी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री आवास को असुरक्षित घोषित किए जाने पर उसे ध्वस्त करके नए भवन का निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने निर्माण में राज्य की कला और गरिमा के अनुरुप कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं।राज्यसम्पत्ति अधिकारी किशननाथ ने बताया कि इन निर्माणकार्यों पर 15 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत आएगी।

No comments: